फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered for raping minor in Hansi of Haryana

हांसी: नाबालिग से दुष्कर्म करने व दुष्कर्म करने वाले से जबरन शादी करवाने के मामले में सब इंस्पेक्टर सहित 6 पर केस दर्ज

Sun, 13 Mar 2022 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 01:31 AM IST
सार

महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
Case registered for raping minor in Hansi of Haryana
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी कस्बे में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर जबरदस्ती शादी करवाने के मामले में एसआई सहित 6 पर मामला दर्ज किया गया है। शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने व दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए पुलिस कर्मी के सहयोग से आरोपी के साथ शादी करवाने व मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। 

विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि दो वर्ष पूर्व वह एक कॉलोनी में किराये पर रहती थी। उसके साथ उसकी दो लड़की, दो लड़के रहते हैं। वह लंबे समय से रीढ़ की हड्डी की चोट के चलते बीमार है। 22 अप्रैल 2020 को रात 12 बजे के करीब उसकी बेटी लघुशंका के चलते कमरे से बाहर निकली तो मकान मालिक के छोटे बेटे ने उसे दबोच लिया। जबरन एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसकी बेटी ने शोर मचाया, लेकिन कूलर चलने के कारण शोर सुनाई नहीं दिया। करीब आधे घंटे बाद उसकी बेटी ने वापस कमरे में आकर आप बीती सुनाई तो वह सुबह बेटी को लेकर थाने में गई। थाने के बाहर ही एसआई कर्मबीर खड़ा था। आरोपी के पिता के घर एसआई कर्मबीर का पहले से आना-जाना होने के कारण वह मुझे भी पहचानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे देखकर उसने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। हमें थाने के बाहर से ही वापस घर भेज दिया। उसके बाद कर्मबीर उनके घर पर आया और आरोपी को धमकाते हुए मेरी पुत्री से शादी करने को कहा। जब मैंने एतराज किया तो कहने लगा कि केस में कुछ नहीं रखा हैं तुम्हारी लड़की बदनाम हो जाएगी।

इस तरह से दबाव बनाकर उसने घटना के अगले ही दिन मेरी लड़की की शादी उससे करवा दी। पीड़िता की मां ने बताया कि लगभग दो माह बाद एसआई कर्मबीर उनके घर आया और लड़की के पति की बुराइयां करने लगा। उसके परिवार के साथ मिलकर मेरी लड़की पर पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा।

उस दिन के बाद परिवार के सदस्यों ने मेरी लड़की के साथ मारपीट करना तथा गाली-गलौज कर उसके पति के बड़े भाई के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लग गए। मेरी बेटी के मना करने पर उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसके बाद वह कई बार शहर थाना में गई, लेकिन कर्मबीर ने उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं होने दी। 7 जनवरी 2022 को उसकी पुत्री को तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एसआई कर्मबीर सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत में सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह का भी नाम शामिल था। मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले में जांच होगी व जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। - डीएसपी विनोद शंकर, हांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed