फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against 10 people for abetting Naveen Jindal to commit suicide in Hisar

Hisar: नवीन जिंदल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, राजा गुज्जर, कांग्रेस नेता कुलबीर सोहल समेत 10 पर केस

Sun, 14 Aug 2022 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 08:43 PM IST
सार

हिसार के अर्बन एस्टेट के नवीन जिंदल को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रॉपर्टी व 1.10 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। इस संबंध में मृतक के दोस्त सेक्टर-13 निवासी मनिक चौधरी ने बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Case registered against 10 people for abetting Naveen Jindal to commit suicide in Hisar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार में अर्बन एस्टेट निवासी 39 वर्षीय नवीन जिंदल के आत्महत्या के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने राजा गुज्जर, कांग्रेसी नेता कुलबीर सोहल समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपियों पर नवीन जिंदल को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रॉपर्टी व 1.10 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


इस संबंध में मृतक के दोस्त सेक्टर-13 निवासी मनिक चौधरी ने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस को मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की है। वहीं, रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में सेक्टर-13 निवासी मानिक चौधरी ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी नवीन जिंदल उसका दोस्त था। करीब एक साल पहले अपने परिवार वालों के साथ प्रॉपर्टी विवाद के बाद परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया था। इसके बाद से नवीन घर से बाहर होटलों में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन-चार दिनों से माडल टाउन स्थित एक होटल में रुका हुआ था। नवीन जिंदल ने पहले भी प्रॉपर्टी विवाद के चलते आत्महत्या करने के बारे में कहा था। 13 अगस्त को उसने फोन कर होटल में बुलाया और कहा कि राजेंद्रा इन्कलेव में होटल बुक है, वहां पर छोड़ देना।

10.15 बजे उसे होटल में छोड़ दिया और नवीन ने कहा कि शाम को खाना ले आना फिर मैं होटल से चला गया। दोपहर बाद 3:54 बजे बात हुई थी। शाम को 5:34 पर फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में होटल जाकर देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था।

होटल संचालक हरिकृष्ण ने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो नवीन का शव लटका मिला। बेड पर सुसाइड नोट था। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर राजा गुज्जर, रामप्रसाद गुज्जर, अनिल गुज्जर, कमल, कुलबीर सोहल, नरेश, संजय, रिंकू, लोविन और रोबिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 


मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। - सरोज, थाना प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed