{"_id":"6a3750efd3f3aedf8501db23","slug":"case-of-firing-at-meham-mla-s-office-chhota-saimaniya-gang-member-arrested-after-encounter-admitted-to-pgi-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महम MLA के कार्यालय पर फायरिंग का मामला: छोटा सैमाणिया गैंग का बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,PGI में दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महम MLA के कार्यालय पर फायरिंग का मामला: छोटा सैमाणिया गैंग का बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,PGI में दाखिल
Sun, 21 Jun 2026 08:18 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:18 AM IST
सार
महम सीआईए प्रभारी कुलदीप उर्फ केडी ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.13 बजे बाइक सवार दो युवकों ने महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग की थी। एसपी गौरव राजपुरोहित ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ टीम गठित की थी।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में छोटा सैमाणिया गैंग का हाथ है। सीआईए महम की टीम ने रविवार सुबह खरकड़ा गांव के पास राजा वाली गोहर के पास मुठभेड़ के बाद लाखनमाजरा निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
महम सीआईए प्रभारी कुलदीप उर्फ केडी ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.13 बजे बाइक सवार दो युवकों ने महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग की थी। एसपी गौरव राजपुरोहित ने आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ टीम गठित की थी। उनकी टीम को सूचना मिली कि लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गोहर एक युवक बाइक सवार युवक को देखा गया।
विज्ञापन
उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो युवक ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। पूछताछ में युवक की पहचान लाखनमाजरा निवासी अमन (22) के तौर पर हुई। आरोपी के पास से पिस्तौल व बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर विधायक के कार्यालय पर गोली क्यों चलाई।
विज्ञापन