{"_id":"650143eeb03154b40b082d96","slug":"case-of-domestic-dispute-in-hisar-husband-shot-wife-opened-fire-with-licensed-pistol-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में घरेलू कलह का मामला: पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्तौल से किए फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में घरेलू कलह का मामला: पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्तौल से किए फायर
Wed, 13 Sep 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:00 AM IST
सार
हिसार के सिंघराण गांव में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आज सुबह घरेलू विवाद के चलते आरोपी राजकुमार ने अपने लाइसेंस पिस्तौल से पत्नी प्रवारी देवी की कमर पर गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिसार के सिंघराण गांव में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली कमर में लगी। जख्मी हालत में 45 वर्षीय महिला प्रवारी देवी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी है। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिंघराण गांव निवासी राजकुमार सरकारी अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के पास असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि राजकुमार शराब पीने का आदी है और अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता है। जिसके चलते हर रोज घरेलू कलह होती थी। राजकुमार के तीन बच्चे है एक लड़की की शादी हो चुकी है। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद के चलते राजकुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी पर फायर कर दिए। एक के बाद एक तीन फायर किए। एक गोली प्रवारी देवी की कमर में लगी। गोली लगने से प्रवारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। लहुलूहान हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन