{"_id":"63fe472ce70f85b86e094603","slug":"case-filed-against-shooting-player-for-importing-weapons-from-slovenia-and-selling-them-in-the-india-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: स्लोवेनिया से हथियार आयात करके देश में बेचने पर शूटिंग खिलाड़ी पर केस दर्ज, लाइसेंस किया रद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: स्लोवेनिया से हथियार आयात करके देश में बेचने पर शूटिंग खिलाड़ी पर केस दर्ज, लाइसेंस किया रद्द
Wed, 01 Mar 2023 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:01 AM IST
सार
आरोपी खिलाड़ी शहर के पटेल नगर का रहने वाला है। उपायुक्त ने लाइसेंस रद्द कर दिया है। उपायुक्त ने एडीसी को मामले की जांच सौंपी है। आरोप है कि आरोपी ने स्लोवेनिया से कई हथियार लाकर भारत के कई स्थानों पर बेचे हैं।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया (एनआरएआई) के नियमों का उल्लंघन कर स्लोवेनिया से कई हथियार आयात करके देश के कई स्थानों पर बेचने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शूटिंग खिलाड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी खिलाड़ी पटेल नगर निवासी चिराग कुमार सरदाना का जिला उपायुक्त ने खेल श्रेणी का शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिया है। उपायुक्त कार्यालय की तरफ विनोद ने इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी है। उपायुक्त ने एडीसी काे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार चिराग कुमार सरदाना ने 11 जुलाई, 16 अगस्त 2022 को अपने शस्त्र लाइसेंस से 12 बोर गन, एक एनपीबी पिस्तौल, एक एनपीबी रिवॉल्वर, मोजर राइफल और 26 दिसंबर 2022 को मैग्रन रिवॉल्वर को बेचने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
जब शस्त्रों की खरीद की रसीदों की जांच की तो स्लोवेनिया के किसी बोरिश नामक व्यक्ति से खरीदे हुए मिले और इसी नाम के एक व्यक्ति को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने मई 2017 में कुछ नेशनल शूटर के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि चिराग कुमार सरदाना ने उपरोक्त सभी हथियार एनआरएआई के नियमों का उल्लंघन करके और कई तथ्यों को छिपाकर बेचे हैं।
इस पर प्रशासन ने चिराग को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा और एनआरएआई से चिराग के बारे में जानकारी मांगी। चिराग ने अपने जवाब में एनआरएआई के नियमों की जानकारी न होना बताया है। चिराग कुमार सरदाना ने स्वयं को रिनाउंड शूटर बताया, जबकि वह नहीं है और विदेश से हथियार लाने के लिए कोई परमिट भी नहीं लिया। आरोपी ने स्लोवेनिया से कई हथियार लाकर भारत के कई स्थानों पर बेचे हैं।