{"_id":"5877d3054f1c1bc156ba94a7","slug":"camri-road-hisar-thief-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर रिटायर्ड पटवारी के घर से जेवर, नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़कर रिटायर्ड पटवारी के घर से जेवर, नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरी रोड पर महेश नगर में वीरवार को चोर दिनदहाड़े रिटायर्ड पटवारी बलदेव राम शर्मा के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। मकान मालिक ने चोरीशुदा माल की कीमत साढे़ तीन से चार लाख रुपये बताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रिटायर्ड पटवारी बलदेव राम शर्मा ने बताया कि वह 11 बजे घर से जहाजपुल स्थित ब्राह्मण धर्मशाला गए थे। पत्नी सरोज व बेटा दीपक पहले से एक परिवाद के सिलसिले में कोर्ट गए हुए थे। उन्होंने तीनों कमरों को ताला लगाया था। मेन गेट पर ताला नहीं लगाया था। पौने एक बजे बेटे दीपक ने फोन कर उनको चोरी होने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो कमरे और अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
अलमारी वाले कमरे का ताला ही तोड़ा
बलदेव राम शर्मा ने बताया कि तीनों कमरों को ताला लगा था। चोरों ने उसी कमरे का ताला तोड़ा, जिसमें अलमारी रखी थी। फिर चोर अलमारी से जेवर और नकदी चुरा ले गए। उन्होंने आशंका जताई है कि चोर कोई निकट का आदमी ही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन