फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   bussinessman kidnaping hisar, two man arrest hisar, hisar

पिता कर रहे देश सेवा, औलाद पर अपराध का साया

Wed, 14 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 14 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
bussinessman kidnaping hisar, two man arrest hisar, hisar
सीआईडी ने तेजेंद्र और चंद्र को नार्को के लिए बुलाया तो दोनों ने जांच से ऐन पहले मना कर दिया।

कैंप चौक स्थित चूड़ामणि अस्पताल के पास से कलायत के लकड़ी व्यापारी पप्पू का अपहरण (किडनैपिंग) कर पांच लाख फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए भिवानी के रानिला निवासी अमित व रोहतक निवासी मोहित दोनों फौजियों के इकलौते बेटे हैं। पुलिस ने दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के सामने उन्होंने अपने तीसरे साथी सुनील का नाम भी उगला है। सुनील भी रोहतक का ही रहने वाला है। हैरानी की बात है कि दोनों युवक पढ़े लिखे हैं। अमित तो एमए पास है और फिलहाल रोहतक से बीएड कर रहा है। इसके अलावा मोहित भी 12 वीं पास है और कंप्यूटर डिप्लोमा होल्डर है।

विज्ञापन


फर्जी आईडी पर लिया नंबर
अपहरण के आरोपियों ने जिस नंबर से व्यापारी की पत्नी के पास 17 बार कॉल की। पुलिस ने जब इस नंबर की जानकारी जुटाई तो वह महेंद्रगढ़ के किसी राजेश नाम के व्यक्ति की फर्जी आईडी पर थी। आईडी के साथ लगाए गए डॉक्यूमेंट में दिखाया गया पता भी फर्जी है। कॉल कर उन्होंने पप्पू की पत्नी चंद्रपति से कॉल कर कहा कि वह पैसे गोहाना लेकर आ जाए। जब पहुंच जाओ को कॉल कर देंगे। तीनों की प्लानिंग की थी इस तरह लोगों को उठाओ और पैसे कमाओ।
विज्ञापन


पप्पू की करते रहे पिटाई
एसआई पवन कुमार ने बताया कि अभियुक्तों ने सुनसान जगह पर पप्पू को बांधकर नहर के पास डाल रखा था। आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उसकी पत्नी को फोन पर कहलवाया कि उसका एक हाथ आरोपियों ने तोड़ दिया है। दूसरा हाथ और तोड़ने वाले हैं जल्दी से पैसे लेकर आ जाओ। ये जान से भी मार देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में हुई दोस्ती
तीनों युवक दोस्त हैं। अमित रोहतक में पढ़ता था वहीं मोहित का घर नजदीक था। मोहित के घर के पास एक कबाड़ी की दुकान थी जहां रोहतक निवासी सुनील आता जाता था। वहीं से उनकी दोस्ती हो गई थी। फिर उन्होंने मिलकर फर्जी सिम का जुगाड़ किया। वारदात से पहले तीनों से शराब पी।

गोहाना की आई थी लोकेशन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन ट्रैस की गई, जिसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। महिला को साथ लेकर जब वे सुनसान स्थान पर पहुंचे तो उन्हें पप्पू नहर के पास एक खंडहर स्थान पर हाथ पांव बंधे हुए मिले। दोनों अभियुक्त नजदीक रहकर निगरानी कर रहे थे। गाड़ी भी वहीं नजदीक खड़ी थी।

रोहतक पुलिस की ली सहायता
जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि रोहतक पुलिस की सहायता से सुनील की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर व संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई है। फिलहाल आरोपी फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


यह था मामला
कैंप चौक के पास रविवार को कलायत के एक लकड़ी व्यापारी का गाड़ी सवार कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। वह अपने परिवार के साथ अपने भतीजे का इलाज करवाने चूड़ामणि अस्पताल में आया था। उसके पास 70 हजार रुपये थे और वारदात के समय अस्पताल से बाहर मेडिकल पर दवाइयां खरीदने के लिए आया था। पुलिस ने उसके रिश्तेदार डाटा निवासी भीम की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed