फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Burned three khokhe, Burned three khokhe in hisar, crime news, hisar

असामाजिक तत्वों ने तीन खोखों में लगाई आग

Tue, 29 Mar 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 29 Mar 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Burned three khokhe, Burned three khokhe in hisar, crime news, hisar
असामाजिक तत्वों ने तीन खोखों में लगाई आग - फोटो : bureau

जींद चुंगी के निकट चाय का खोखा लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले तीन दुकानदारों का असामाजिक तत्वों ने खोखा जला कर राख कर दिया। यह घटना आज तड़के करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार जींद चुंगी के समीप चाय का खोखा, बगल में साइकिल रिपेयरिंग का खोखा और साथ में हेयर सैलून के खोखे को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी से तीनों खोखे और उसमें रखा समान जल गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर स्वाह हो चुका था। चाय खोखे के मालिक गगनखेड़ी निवासी नरसिंह ने बताया कि उन्हें करीब 45 हजार का नुकसान हुआ है। साइकिल रिपेयरिंग स्वामी पाली गांव निवासी दलबीर ने बताया कि इस घटना से उसे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है और गांव शेखपुरा निवासी राजेश ने बताया कि इस आगजनी के कारण उसे 45 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह अपने खोखे में काम कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे, मगर असामाजिक तत्वों ने हम निर्दोष लोगों के खोखे जलाकर रोजगार छीन लिया, ऐसे में अब हमारे घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed