फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of person missing for five days was found buried in field at Hansi

हांसी: लठ मारकर अधेड़ की हत्या, शव खेत में दबाया, होली से एक दिन पहले हुआ था लापता

Mon, 21 Mar 2022 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 01:20 PM IST
सार

गांव ढाणी पिरवाली निवासी जिले सिंह (47) 16 मार्च को संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मृतक के भाई रमेश कुमार ने पुलिस को उसके लापता होने की शिकायत दी।

विज्ञापन
Body of person missing for five days was found buried in field at Hansi
हांसी के गांव में खेत में दबा मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में होली से एक दिन पहले घर से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति का क्षत-विक्षप्त शव सोमवार को ढाणी कुम्हारान में खेत में दबा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी बाबूलाल ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था।

विज्ञापन


नशे के हालत में कहासुनी होने पर उसने जिले सिंह के सिर में लठ मार दिया। इसके बाद चेहरे पर भी वार किए। मौत होने के बाद उसने अपने दोस्त राजेश के साथ मिलकर खेत में ही गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ढाणी पीरवाली निवासी जिले सिंह (48) 16 मार्च को संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसके भाई रमेश कुमार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत में रमेश ने बताया कि उनका भाई जिले सिंह मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर से बगैर बताए कहीं चला गया। उन्होंने ढाणी कुम्हारान के बाबूलाल पर शक जाहिर किया। पुलिस ने बाबूलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी बाबूलाल ने बताया कि 16 मार्च शाम को जिले सिंह बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर जाने से पहले उसके ट्यूबवेल पर आया था।

यहां बाबूलाल और उसके दोस्त राजेश ने जिले सिंह के साथ शराब पी। शराब के नशे में जिले सिंह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इससे तैश में आकर उसने जिले सिंह के सिर में लठ से वार कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके चेहरे पर भी वार किए। बाद में खेत में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया और वहां से चले गए। 


पुलिस ने बाबूलाल की निशानदेही पर ढाणी कुम्हारान में उसके खेत में जमीन से मृतक जिले सिंह का शव बरामद कर लिया। जिले सिंह के शव पर कई चोट के निशान मिले। पुलिस ने बाबूलाल और राजेश के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि जिले सिंह के परिजनों ने बाबूलाल पर उसकी हत्या करने का शक जताया था। बाबूलाल से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed