फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Block agriculture officer committed suicide in Hisar of Haryana

Haryana: हिसार में खंड कृषि अधिकारी ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद, SDO, DDA पर केस दर्ज

Fri, 03 Mar 2023 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 08:10 PM IST
सार

मृतक की पत्नी के बयान पर एसडीओ व डीडीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Block agriculture officer committed suicide in Hisar of Haryana
रघुबीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में बरवाला के खंड कृषि अधिकारी ने अपने घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। खंड कृषि अधिकारी रघुबीर सिंह ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उन्होंने उप कृषि निदेशक डॉ. विनोद फोगाट, उपमंडल कृषि अधिकारी पवन धींगड़ा सहित तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।    

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खंड कृषि अधिकारी रघुबीर सिंह की पत्नी बिमला ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह 8 बजे रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर कैंपस स्कूल चली गई थी। विश्रुत, काव्या, कविश तीनों स्कूल चले गए थे। दोपहर 12.45 बजे जब उनका बड़ा बेटा विश्रुत पेपर देकर घर लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


कई बार दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने दरवाजे को धकेला तो दरवाजा खुल गया। विश्रुत अंदर गया तो उसने देखा कि उनके पिता का शव पंखें के कुंडे पर लटका हुआ था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिमला ने बताया कि उसके पति की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें पवन धींगडा तथा डॉ. विनोद फोगाट की प्रताड़ना के कारण सुसाइड की बात है। उन्होंने कहा कि मेरे पति पिछले छह महीने से परेशान थे। पवन धींगडा , डॉ. विनोद फोगाट व एक अन्य अधिकारी का नाम लेकर कहते थे कि इन तीनों ने मानसिक दबाव बनाया हुआ है।


बार-बार परेशान करते रहते हैं। नौकरी खा जाने तथा फंसा देने की धमकी देते रहते थे। मेरे पति को स्टाफ नहीं दिया हुआ था। अधिकारी अपना काम भी उन पर थौंपते रहते थे। मेरे पति अक्सर नौकरी छोड़ने की बात भी कहते थे। रघुबीर सिंह मूल रुप से जींद जिले के गांव धिताना के निवासी हैं। फिलहाल हिसार के एचएयू कैंपस में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed