{"_id":"64c0eeb340589407ac0e8634","slug":"bank-robbery-in-hisar-two-miscreants-looted-50-thousand-cash-on-strength-of-weapons-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में बैंक में लूट: हथियार के बल पर दो बदमाशों ने 50 हजार की नकदी लूटी, सीसीटीवी में घटना कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में बैंक में लूट: हथियार के बल पर दो बदमाशों ने 50 हजार की नकदी लूटी, सीसीटीवी में घटना कैद
Wed, 26 Jul 2023 03:31 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jul 2023 03:31 PM IST
सार
हिसार में हथियार के बल बैंक लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बजे के करीब यूको बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही एक युवक ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। पूरा घटनाक्रम बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के सातरोड खुर्द गांव में बुधवार दोपहर एक बजे दो बदमाश हथियार के बल पर 50 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पूरा घटनाक्रम बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का पता चलने सीआईए और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक बजे के करीब यूको बैंक पहुंचे। बैंक के अंदर घुसते ही एक युवक ने मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और दूसरा बदमाश कैश काउंटर पर गया और कैशियर को चाकू दिखाकर करीब 50 हजार की नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन