{"_id":"643bfb924bfce005d7079e43","slug":"attack-on-a-young-man-who-had-an-inter-caste-love-marriage-four-months-ago-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: चार माह पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक पर हमला, युवती के परिजनों ने फोन कर गांव बुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: चार माह पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक पर हमला, युवती के परिजनों ने फोन कर गांव बुलाया
Sun, 16 Apr 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:13 PM IST
सार
अस्पताल में भर्ती विक्रम ने बताया कि युवती की बुआ ने फोन किया। उसने कहा कि युवती का भाई बीमार है। उससे मिलने के लिए आ जाओ। उसने कई बार फोन किए। रविवार सुबह युवती को लेकर उसकी बुआ के घर पहुंचा।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में चार माह पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक पर युवती के परिजनों ने गांव में बुलाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने बाइक भी छीन ली। लहूलुहान हालत में युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट में किया था विवाह
आदमपुर मंडी की इंद्रा कॉलोनी निवासी विक्रम ने बताया कि चंदननगर में वह इंनवर्टर बैटरी का काम करता है। करीब चार माह पहले एक गांव निवासी युवती के साथ कोर्ट परिसर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से युवती उसके साथ रहती है। उन दोनों के प्रेम विवाह से युवती के घरवाले नाराज थे। उनका कहना था कि युवती घर पर आ सकती है।
विज्ञापन
बीमारी का बहाना बनाकर घर बुलाया
अस्पताल में भर्ती विक्रम ने बताया कि युवती की बुआ ने फोन किया। उसने कहा कि युवती का भाई बीमार है। उससे मिलने के लिए आ जाओ। उसने कई बार फोन किए। रविवार सुबह युवती को लेकर उसकी बुआ के घर पहुंचा। कुछ समय वहां बिताने के बाद वापस बाइक से गांव से निकले। गांव के बस अड्डे पर पहुंचे तो युवती के भाइयों ने रोक लिया।
विज्ञापन
`मुझे बाइक से नीचे उतारा और पंच से हमला कर घायल कर दिया। बाइक भी छीन ली। आसपास के लोगों ने छुड़वाया। लोगों ने उसे घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।