फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Advocate subhash Murder, Police enquiry hisar, Hisar

बहू शालू भी हो सकती है साजिश में शामिल, पुलिस करेगी पूछताछ

Sun, 29 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 29 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Advocate subhash Murder, Police enquiry hisar, Hisar
file photo - फोटो : अमर उजाला

एडवोकेट सुभाष गुप्ता मर्डर मामले में उनकी पुत्रवधू शालू भी साजिश में शामिल हो सकती है। पुलिस शालू से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस का कहना है कि अगर शालू भी शामिल होगी तो उसे भी इस मामले में धारा 120 बी जोड़कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि अभी तक पुलिस मामला साफ नहीं कर पाई है और मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस के सामने किसी ने शालू के भी शामिल होने का नाम लिया है।

विज्ञापन


वारदात के बाद धारूहेड़ा भागने की फिराक में थे अभियुक्त
पवन बंसल व उनके तीन साथियों ने रिमांड में कबूला है कि वारदात के बाद वे धारूहेड़ा भाग जाने की फिराक में थे। अगर पुलिस रात को उन्हें नहीं उठाती तो वे यहां से अगली सुबह धारूहेड़ा भाग जाते। पुलिस पूछताछ में बताया है कि पवन बंसल का परिवार वहां भी गाड़ियों की एजेंसी चलाते हैं। वारदात से पहले ही उन्होंने प्लानिंग कर ली थी कि मर्डर करने के बाद उन्हें कहां जाना है। वहां पर बंसल ने अभियुक्तों के रहने व खाने पीने संबंधित पूरा बंदोबस्त किया हुआ था।
विज्ञापन



शालू का नाम भी आ रहा है। मगर यह साफ नहीं कि वह इस मामले में शामिल है या नहीं पूछताछ से ही पता चलेगा। पूछताछ में अगर सच सामने आया तो गुप्ता की पुत्रवधू को धारा 120 बी के तहत मामले में शामिल किया जाएगा। हालांकि अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूप सिंह, इंचार्ज अर्बन इस्टेट चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed