फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Action on corrupted in Hisar: ACB caught head constable taking bribe of ten thousand

हिसार में भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई: ACB ने हेड कांस्टेबल को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, पढ़ें मामला

Fri, 25 Aug 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Aug 2023 12:29 PM IST
सार

हिसार सदर थाना के हेड कांस्टेबल राकेश को दस हजार की रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने काबू किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल ने एफआईआर से नाम हटावने के नाम पर रुपयों की मांग की थी।

विज्ञापन
Action on corrupted in Hisar: ACB caught head constable taking bribe of ten thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता (एसीबी) ने सदर थाना के हेड कांस्टेबल राकेश को 10 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम को देखकर हेड कांस्टेबल मौके से भागने लगा तो टीम ने 100 मीटर पीछे दौड़कर काबू किया। एसीबी ने दोपहर बाद आरोपी हेड कांस्टेबल राकेश को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कांस्टेबल राकेश ने अपहरण के केस से नाम हटाने के लिए कार चालक सुरेश से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
एसीबी को दी शिकायत में कार चालक सुरेश ने बताया कि अपहरण से जुड़े एक केस से नाम हटाने के लिए सदर थाने का हेड कांस्टेबल राकेश उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी के इंस्पेक्टर जय सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। वीरवार को हेड कांस्टेबल राकेश ने फिर से रिश्वत मांगी तो चालक सुरेश ने कहा कि वह दस हजार रुपये ही जुटा पाया है। बाकी 90 हजार रुपये बाद में दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने चालक सुरेश को थाने में बुलाया तो सुरेश ने कहा कि रात हो गई है।अब नहीं आ सकता, चाहो तो आप मेरे घर आ जाओ। जिस पर हेड कांस्टेबल राकेश रुपये लेने के लिए करीब 9 बजे बस अड्डे के पास सत्य नगर में पहुंचा। यहां रुपये लेते ही एसीबी टीम उसकी ओर आई तो हेड कांस्टेबल राकेश ने अपनी कार मौके पर छोड़कर वहां से पैदल भागने का प्रयास किया। एसीबी टीम ने करीब 100 मीटर पीछे दौड़कर आरोपी को काबू कर लिया। एसीबी की टीम ने हेड कांस्टेबल राकेश के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। हेड कांस्टेबल की ऑडियो भी एसीबी के पास सबूत के तौर पर मौजूद है।

इस मामले में मांगे थे रुपये
सत्य नगर निवासी सुरेश कार चलाते हैं। 22 अगस्त को हिमाचल के दपंती ने कार बुक थी। जब वह दंपति को कार में बैठाकर ले जा रहा था तो सातरोड़ के पास उन लोगों ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब उसने सभी को कार से उतरने के लिए कहा तो कार में सवार दपंति के सहयोगी प्रदीप ने उसे थप्पड़ मारे। जिस पर उसने गाड़ी भगा ली। कुछ मीटर आगे जाकर उसने कार में मौजूद महिला व बच्चे को भी उतार दिया। बाद में प्रदीप व हिमाचल निवासी दंपति ने कार चालक सुरेश के खिलाफ अपहरण व 50 हजार रुपये की लूट का केस दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed