{"_id":"62b4a3a0d1e411670b231b8e","slug":"accused-sanjay-in-satlok-ashram-case-arrested-after-8-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: सतलोक आश्रम प्रकरण में आरोपी संजय 8 साल बाद गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: सतलोक आश्रम प्रकरण में आरोपी संजय 8 साल बाद गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
Thu, 23 Jun 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:02 PM IST
सार
समर्थकों ने आश्रम में मौजूद लोगों को रोकने की कोशिश की तो तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इसी मामले में संजय फौजी भी आरोपी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला में सतलोक आश्रम प्रकरण में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने घटना के 8 साल बाद गिरफ्तार किया है। जिला सोनीपत के गांव खानपुर कलां निवासी संजय फौजी को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रोहतक से काबू किया।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पुलिस को आरोपी संजय ने बताया कि वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। इसके चलते वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। बता दें कि वर्ष 2014 में सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान रामपाल समर्थकों व पुलिस के बीच टकराव हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दिल्ली की लखपत कॉलोनी निवासी शिवपाल के बयान पर केस दर्ज किया था। आरोप था कि रामपाल के कई समर्थकों ने महिलाओं व बच्चों को ढाल बना लिया था। इस दौरान समर्थकों ने आश्रम में मौजूद लोगों को रोकने की कोशिश की तो तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इसी मामले में संजय फौजी भी आरोपी है। संजय पर मृतकों के परिजनों ने षड्यंत्र में शामिल होने, हत्या करने के केस दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन