{"_id":"61e6e97e0bd05260352d4a92","slug":"accused-of-cheating-a-girl-of-8-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-of-clerk-in-hau","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: एचएयू में क्लर्क लगवाने के नाम पर युवती से 8 लाख रुपये की ठगी का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: एचएयू में क्लर्क लगवाने के नाम पर युवती से 8 लाख रुपये की ठगी का आरोप, केस दर्ज
Tue, 18 Jan 2022 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:53 PM IST
सार
आरोप है कि पुलिस में शिकायत दी तो एएसआई ने 50 हजार की रिश्वत मांगी। मामले में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में क्लर्क लगवाने के नाम पर सिरसा की युवती से 8 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। डिंग मंडी निवासी ममता का आरोप है कि आजाद नगर निवासी पवन कुमार वर्मा ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
ममता का आरोप है कि ठगी की शिकायत पुलिस को दी तो जांचकर्ता एएसआई नौरंग ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रुपये नहीं देने पर एएसआई ने आरोपी के साथ मिलकर उसके दिए हुए ठगी के सुबूत नष्ट कर दिए। अब हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने पवन कुमार व एएसआई नौरंग के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ममता के बताया कि आरोपी पवन कुमार से उसकी मुलाकात फरवरी 2020 में बस अड्डा के पास साई सिक्योरिटी प्लेसमेंट दफ्तर में हुई थी। पवन ने उससे कहा था कि वह उसको एचएयू में क्लर्क लगवा देगा और इसके लिए 8 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद उसने 3 मार्च 2021 तक पवन को नकद व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 8 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उसे नौकरी नहीं लगवाया।
विज्ञापन
इसके बाद 22 अप्रैल को उसने बस स्टैंड चौकी में शिकायत दी। मामले की जानकारी के लिए एएसआई नौरंग ने उसे बुलाया और कहा कि अगर राशि वापस चाहिए तो 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे। ममता का आरोप है कि पवन कुमार ने उसको कोर्ट परिसर में धमकी दी व 50 हजार रुपये नहीं देने पर एएसआई नौरंग ने उसके द्वारा दिए सुबूत नष्ट कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।