फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   accident, accident in hisar, hindi news, hisar

कार की चपेट में बाइक सवार, आरोपी अस्पताल में दाखिल कराकर फरार बरवाला।

Mon, 04 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 04 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
accident, accident in hisar, hindi news, hisar
दुर्घटना - फोटो : bureau

हांसी-जींद मार्ग पर महाराजा अग्रसेन चौक के नजदीक एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते शहर के वार्ड 7 निवासी युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कार सवार यहां के एक निजी अस्पताल में ले गए, यहां उन्होंने उसे उपचार के लिए दाखिल करवाया और इसके बाद मौके से गायब हो गए।

विज्ञापन


सुनील के चाचा कृष्ण ने बताया कि सुनील बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अग्रसेन चौक पर एक कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसके चलते सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवारों ने ही उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कार सवारों रिकॉर्ड हो गए हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी भी है। मामले के संबंध में सुनील के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed