फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Academy operator Accused for Raped a girl in Hisar of Haryana

हिसार: युवती ने अकादमी संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आराेप, केस दर्ज

Fri, 18 Feb 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 02:15 AM IST
सार

पंजाब के रहने वाले युवक पर केस दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन अकादमी में कोई नहीं था, उस दौरान संदीप ने मुझे नशीली पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Academy operator Accused for Raped a girl in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

भंगड़ा सीखने गई युवती से अकादमी संचालक ने पहले पंजाब में उसके बाद अब हिसार में शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने और फोटो खींचने के भी आरोप लगाए हैं। इस संबंध में एचटीएम पुलिस में पंजाब के रहने वाले संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब की रहने वाली युवती का कहना है कि एक साल पहले वह एक अकादमी में भंगड़ा सीखने के लिए गई थी। अकादमी मानसा के रहने वाले संदीप की है। भंगड़ा सिखाने के दौरान संदीप से मुलाकात हुई और उससे दोस्ती हो गई। एक दिन अकादमी में कोई नहीं था, उस दौरान संदीप ने मुझे नशीली पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने वीडियो और फोटो ले लिए और वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करता रहा। इससे वह मानसिक परेशान रहने लगी। कुछ समय बाद एक फरवरी 2022 को हिसार के एक निजी अस्पताल में काम सीखने लगी। 15 फरवरी को संदीप ने फोन पर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने मना किया लेकिन वह बार-बार कॉल करता रहा। फिर वह अस्पताल के बाहर आया और उसने कहा कि अगर मेरे साथ नहीं चली तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर परिवार को मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed