फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Absconding accused arrested in Tikri border rape case

हरियाणा: टिकरी बॉर्डर पर दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, किसान आंदोलन के दौरान हुई थी घटना

Sat, 25 Jun 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 08:02 PM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान बंगाल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। फरार चल रहा आरोपी मोस्ट वांटेड घोषित था व 25,000 रुपये का इनामी था। 

विज्ञापन
Absconding accused arrested in Tikri border rape case
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान आंदोलन के दौरान टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की युवती के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में एसटीएफ टीम ने आरोपी अनूप चानौत को जींद से गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप चानौत पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


एसटीएफ ने आरोपी को झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने बहादुरगढ़ शहर थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने पांच आरोपियों अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर और अनूप चानौत आदि के खिलाफ छेड़छाड़, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता ने बताया था कि 11 अप्रैल 2021 को मेरी बेटी अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर, अनूप चानौत और एक महिला के साथ पश्चिम बंगाल से किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़ पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद बेटी अनूप और अनिल मलिक के साथ उनके टेंट में रही थी, जहां उसके साथ छेड़खानी और सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बेटी कोरोना संक्रमित हुई थी। उसे उपचार के लिए बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर 30 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले की जांच एसआईटी ने की थी।

एसआईटी ने किसान नेता योगेंद्र यादव समेत 30 से अधिक व्यक्तियों को जांच में शामिल किया था। एसआईटी ने दो आरोपियों अनिल मलिक और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था। गांव नौरंगाबास जाटान निवासी अनिल मलिक घटना से पहले दिल्ली के पोचनपुर में रह रहा था। अंकुर चरखी दादरी के गांव मंदोला का निवासी है। पुलिस ने आरोपी अनूप चानौत पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


किसान आंदोलन के दौरान पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 25 हजार के इनामी आरोपी हांसी के चानौत निवासी अनूप को जींद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जांच के लिए आरोपी को झज्जर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। झज्जर पुलिस मामले की जांच कर रही है। -निरीक्षक, बिजेंद्र सिंह, एसटीएफ हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed