फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फोटोस्टेट दुकान संचालक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, दो के खिलाफ केस दर्ज

फोटोस्टेट दुकान संचालक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, दो के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 12 Jan 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटोस्टेट दुकान संचालक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, दो के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। रेड स्कवेयर मार्केट में फोटोस्टेट संचालक सुमित कालड़ा ने संदिग्ध परिस्थतियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल एचटीएम थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मृतक सुमित के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

दो लोगों से ब्याज पर लिए हुए थे पैसे
पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी चंद्रप्रकाश कालड़ा ने आरोप लगाया है कि उसका भतीजा शांति नगर निवासी सुमित रेड स्कवेयर मार्केट में फोटोस्टेट की दुकान करता था। उसके भतीजे ने शांति नगर निवासी ही मुकेश बच्ची व पड़ाव क्षेत्र निवासी मुकेश से ब्याज पर रुपये ले रखे थे। दोनों व्यक्ति अपने पैसे लेने के लिये उसे तंग व परेशान करते थे। वीरवार दोपहर को भी वह सुमित के पास दुकान पर आए और पैसे के लिए कह रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कहा कि हमारे पैसे दे दे नहीं तो तेरे को जान से मार देंगे। चंद्रप्रकाश का आरोप है कि इन दोनों ने उसके भतीजे सुमित से करीब 7-8 महीनों से 10 प्रतिशत ब्याज भी लिया। इन दोनों ने उसके भतीजे को इतना तंग कर दिया कि उसे अपनी जान देनी पड़ी। चंदप्रकाश का आरोप है कि मुकेश बच्ची व पड़ाव क्षेत्र निवासी मुकेश से तंग आकर ही उसके भतीजे सुमित ने जान दी है। पुलिस ने मुकेश बच्ची और पड़ाव चौक निवासी मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed