{"_id":"5be49fd5bdec2269b96c94fe","slug":"91541709781-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते को बचाने के चक्कर में आपस में टकराई बाइक, बिठमड़ा के दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुते को बचाने के चक्कर में आपस में टकराई बाइक, बिठमड़ा के दो युवकों की मौत
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते को बचाने के चक्कर में टकराई बाइक, बिठमड़ा के दो युवकों की मौत
हिसार। बुधवार देर रात उकलाना के पास दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के कारण गांव बिठमड़ा निवासी 21 वर्षीय अरविंद्र और 21 वर्षीय ही वीरेंद्र की मौत हो गई। वहीं अरविंद्र के साथ बैठे गुरविंद्र और उसके पांच वर्षीय भानजे को भी चोटें आई है। वहीं एक घटना के समय मृतक अरविंद्र अपनी बाइक पर उकलाना से गांव की तरफ जा रहा था जबकि वीरेंद्र अपनी बाइक पर गांव से उकलाना की ओर आ रहा था। फिलहाल उकलाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वीरेंद्र उकलाना में ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करता था जबकि अरविंद्र गांव दहमण में हेयर सैलून का काम सीख रहा था। बुधवार रात करीब नौ बजे के समय अरविंद्र, गुरविंद्र व पांच वर्षीय भानजे के साथ अपने गांव बिठमड़ा की तरफ जा रहा था जबकि वीरेंद्र किसी काम से उकलाना जा रहा था। उकलाना के पास सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दोनों अपनी-अपनी बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने उनको गंभीर हालत में बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार पहुंचने के बाद इलाज के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया। उकलाना पुलिस ने केस दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।