फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अब विनोद नगर में कैप्टन स्कूल के पास वारदात

अब विनोद नगर में कैप्टन स्कूल के पास वारदात

Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अब विनोद नगर में कैप्टन स्कूल के पास वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के मिलगेट एरिया में पुलिस चोरी की वारदात पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। चोरों ने रविवार रात को विनोद नगर के कैप्टन स्कूल के पास प्रीतम जनरल स्टोर के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। चोरों ने वीरवार, शुक्रवार और शनिवार रात भी एरिया में चोरी की थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिव नगर के अनिल कुमार विनोद नगर में कैप्टन स्कूल के पास प्रीतम जनरल स्टोर चलाते हैं। संचालक ने बताया कि वह रविवार रात पौने नौ बजे दुकान बढ़ाकर गए थे। सोमवार को सुबह पांच बजे मोहल्ले के योगेश कुमार ने उसे फोन कर बताया कि तुम्हारी दुकान का आधा शटर खुला हुआ है। यह सुनकर अनिल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर के ताले तोड़े गए हैं और शटर आधा खुला है। चेक करने पर गल्ले से 6000 रुपये, करीब 15 हजार रुपये की नोटों की मालाएं और छोटा-मोटा अन्य सामान गायब है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की एक टीम ने मौके का मुआयना किया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले दूसरी दुकान में हुआ था प्रयास
अनिल कुमार जनरल स्टोर के सामने कपड़े की दूसरी दुकान भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने पहले चोरों ने उनकी कपड़े की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास भी किया था। तब चोर किसी राहगीर के आने की आहट सुनकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को चोरी
मिलगेट एरिया में लगातार चार दिन से चोरी की वारदात हो रही हैं। चोरों ने वीरवार रात को मिलगेट रोड के मंदीप की दुकान के पिछले हिस्से के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुराया था। चोरों ने शुक्रवार रात इसी अंदाज में वहीं कुछ दूरी पर विजेंद्र और सतीश की दुकान में पिछले भाग का दरवाजा तोड़कर नकदी और सामान चुराया था। वे तीनों कबाड़ कारोबारी हैं। चोरों ने शनिवार रात मिलगेट की गवर्नमेंट कॉलोनी के सुरेंद्र पनवाड़ी और संजय डिपार्टमेंटल स्टोर में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed