फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल

छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल

Mon, 30 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में दाखिल
हिसार।
विज्ञापन

फतेहाबाद निवासी छेड़छाड़ के आरोपी डॉ. जिम्मी जिंदल की तबीयत यहां जेल में बिगड़ गई। आरोपी को रविवार दोपहर को यहां सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उनको दाखिल कर लिया।

डॉ. जिम्मी जिंदल फतेहाबाद का रहने वाला है। उसका अपने शहर में नर्सिंग होम है। तीन दिन पहले बीडीएस की एक छात्रा बीमार होने के चलते उनके पास चेकअप कराने पहुंची थी। आरोप है कि डॉक्टर काउंसिलिंग के बहाने उसे घर ले गया और वहां उससे छेड़छाड़ की। युवती ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई थी। परिजन और पड़ोसी आगबबूला होकर अस्पताल में पहुंचे थे। वे वहां तोड़-फोड़ कर डॉ. जिंदल को अर्धनग्न करके बाजार में ले गए थे। बाद में छेड़छाड़ का केस दर्ज कर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उधर, पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर युवती के कई परिजनों पर अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed