{"_id":"59ee39a04f1c1bf3538b8e94","slug":"91508784544-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबड़ा चौक पुल से पीएलए तक लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाबड़ा चौक पुल से पीएलए तक लगा जाम
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
टाउन पार्क के सामने एक्सयूवी गाड़ी सड़क के बीच में लगाकर लड़ाई-झगड़ा करने और रोड पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ा है। पांचों युवकों ने ऑन रोड बीच में गाड़ी लगाकर लड़ाई झगड़ा किया और आवागमन को बाधित किया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामले की शिकायत हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने की है। टाउन पार्क के सामने उन्हें पांच युवक झगड़ते हुए दिखे। ये सभी जोर जोर से चिल्ला रहे थे। गाड़ी बीच में खड़ी कर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब इनका नाम पूछा तो उन्होंने पीएलए निवासी हितेश, जतिन, योग नगर निवासी मुनीष, मुलतानी चौक निवासी मोहित व शांति नगर निवासी अमन बताया है। पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया और गाड़ी भी कब्जे में ले ली। गाड़ी को मौके से हटवाकर पुलिस ने रास्ता खाली करवाया। पीएलए चौकी पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।