फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आंगनवाड़ी वर्कर के साथ देवर ने की मारपीट, केस दर्ज

आंगनवाड़ी वर्कर के साथ देवर ने की मारपीट, केस दर्ज

Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी वर्कर के साथ देवर ने की मारपीट, केस दर्ज
आंगनबाड़ी वर्कर के साथ देवर ने की मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। गांव कालोद में एक आंगनवाड़ी वर्कर के साथ उसी के देवर द्वारा घर में घुसकर कथित रूप से मारपीट, जान से मारने की धमकी और घर की दीवार तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर महिला 2 नवंबर की रात घर पर थी कि अचानक उसका देवर बलराज आया और उसके घर पर घुस गया। घर में घुसकर वह उसकी दीवार गिराने लगा और उसने विरोध किया तो वह कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि देवर बलराज ने उसके साथ मारपीट की और जाते समय जान से भी मारने की धमकी दी। शनिवार को महिला थाने पहुंची और उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट, दीवार तोड़ने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed