फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फ्यूचर मेकर में बीस हजार लोगों को जोड़कर 70 लाख कमाने का आरोपी गिरफ्तार

फ्यूचर मेकर में बीस हजार लोगों को जोड़कर 70 लाख कमाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर में बीस हजार लोगों को जोड़कर 70 लाख कमाने का आरोपी गिरफ्तार
फ्यूचर मेकर मामले से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। फ्यूचर मेकर मामले में सायबराबाद पुलिस ने छापामारी करके एक और आरोपी श्री निवास रेड्डी को हैदराबाद की कुकूटपल्ली के पास से माधव राम कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 44 वर्षीय श्रीनिवास रेड्डी आंध्रप्रदेश के गंटूर जिले का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कंपनी के दो प्रमोटर्स जगदीश व सुरेश के संपर्क में आने के बाद नवंबर 2017 में कंपनी को ज्वाइन किया था। इसके बाद वह खुद भी कंपनी का प्रमोटर बन गया और कंपनी के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया। प्रचार शुरू करने के बाद उसने लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देते हुए कंपनी का करोड़ों रुपये का सामान बिकवाया। इस दौरान उसने बीस हजार लोगों को अपनी चेन में जोड़ा में कंपनी से करीबन 70 लाख रुपये कमाए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी श्रीनिवास को आज कोर्ट में पेश करके उससे नगदी व अन्य जरूरी कागजात बरामदी के लिए रिमांड की मांग करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed