{"_id":"5ba008e3867a557e9f67c8f6","slug":"81537214691-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के नाम पर मुद्रा योजना में फ्रॉड तरीके से 5 लाख रुपये का लोन लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के नाम पर मुद्रा योजना में फ्रॉड तरीके से 5 लाख रुपये का लोन लिया
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मुद्रा योजना के नाम पर पूर्व मैनेजर ने किसी कारोबारी रतन गोयल के नाम पर पांच लाख रुपये का लोन ले लिया। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशवीर गोयल के भाई रतन गोयल के नाम पर अप्रैल महीने में फ्रॉड तरीके से यह लोन लिया गया था। कारोबारी रतन गोयल को उनके नाम पर फर्जी लोन का पता उस समय लगा, जब उनके पास किस्त जमा न होने का नोटिस आया। इस बारे में रतन गोयल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दे दी है।
पतंजलि कंपनी के होल सेल ट्रेडर रतन गोयल ने बताया कि उड़ीसा निवासी प्रमोद ईजी-डे में मैनेजर था। बाद में उसने यहां नौकरी छोड़कर आर्मी कैंट में अपना किराना स्टोर शुरू किया। इसके अलावा सेक्टर-14 में भी उनका किराना स्टोर कम शोरूम है। प्रमोद उनके ऑफिस से पतंजलि का सामान लेने आते थे। प्रमोद उनके ऑफिस से आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां चुरा ले गया, जिसके आधार पर उसने जाट कॉलेज के पास स्थित यूनियन बैंक की शाखा से पांच लाख का लोन ले लिया। अप्रैल 2018 में मुद्रा योजना के तहत यह लोन ले लिया। बैंक में उनके नाम का फर्जी अकाउंट भी खोल लिया गया। रतन गोयल ने बताया कि वह कभी यूनियन बैंक गए ही नहीं। उनके कागजात का दुरुपयोग कर बैंक मैनेजर के साथ मिलकर यह लोन फ्रॉड तरीके से लिया गया।
रतन गोयल ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले महीने उनके पास बैंक का नोटिस आया कि यूनियन बैंक की मुद्रा योजना की किस्त बकाया है। जब उन्होंने बैंक जाकर पता किया तो बताया कि उनके नाम पर अप्रैल 2018 में 5 लाख रुपये मुद्रा योजना के तहत लोन दिया गया था। जिस बैंक मैनेजर ने लोन दिया था, उनका फिलहाल जयपुर ट्रांसफर हो चुका है। बैंक ने रतन की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। बैंक में शिकायत के बाद आरोपी प्रमोद उनके पास पहुंचा। प्रमोद ने कहा कि वह पूरा लोन चुका देंगे, शिकायत वापस ले लो। रतन गोयल ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दी है।
विज्ञापन
व्हाट्स एप चैटिंग के स्क्रीन शॉट दिए
शिकायतकर्ता रतन गोयल ने पुलिस को पुलिस को यूनियन बैंक के मैनेजर और प्रमोद के बीच हुई व्हाट्स एप चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें दोनों के बीच लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही थी।
बैंक से फ्रॉड तरीके से लोन लेने के मामले में शिकायत आई है। जांच की जा रही है। मंगलवार को इस मामले में विस्तृत जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। बैंक से भी रिकॉर्ड जुटाया जाएगा।
-नरेंद्र पाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी, हिसार