फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   -एएसआई संतोष रिश्वत मामले में शिकायकर्ता विनोद को धमकियां

-एएसआई संतोष रिश्वत मामले में शिकायकर्ता विनोद को धमकियां

Sat, 18 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
-एएसआई संतोष रिश्वत मामले में शिकायकर्ता विनोद को धमकियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एएसआई संतोष रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता आर्य नगर निवासी विनोद कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने व इस मामले की जांच अधिकारी एसआई हरिकेश पर उनकी शिकायत को वापस लेने की धमकी देने शिकायत सीएम विंडो में की है।
विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने एएसआई संतोष के खिलाफ रिश्वत लेने के बारे में एक मुकदमा नंबर 504 दर्ज कराया था, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम थाना सदर अभियोग विचाराधीन है। इस मामले में आरोपी संतोष एएसआई जमानत पर है।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि वह नौ जून को गांव के ही राजकुमार ने उनका रास्ता रोक लिया। गालियां देते हुए धमकी दी कि अगर मैंने संतोष एएसआई के खिलाफ मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसका व उसके परिवार का घर से निकलना मुश्किल कर देगा। पिस्तौल दिखाकर धमकी। 10 जून को राजकुमार के खिलाफ इसकी शिकायत थाना सदर हिसार में दी, जिसकी जांच एसआई हरिकेश को सौंपी गई। 12 जून को जांच अधिकारी एसआई हरिकेश ने शिकायत के मामले में थाने बुलाया। एसआई हरिकेश व राजकुमार ने साज-बाज कर केवल 107/151 सीआपीसी का मामला दर्ज किया। राजकुमार को जमानत मिल गई। विनोद कुमार ने खुद को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed