{"_id":"5aaec2eb4f1c1bc0078b5ee4","slug":"81521402603-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कॉलोनी में मासूम की मौत
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
रेलवे कॉलोनी में निर्माणाधीन क्वार्टरों में खुले मेनहॉल में 13 महीने का बच्चा गिर गया जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार इन क्वार्टरों में दो साल पहले मजदूरी करने आया था। वह इन दिन से सातरोड के पास मजदूरी कर रहा है। टोनी यूपी के जिला सीतापुर के गांव बाजनगर का रहने वाला है और रोहित उनका इकलौता बेटा था। उनकी सवा दो साल की एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर आगामी कार्रवाई करेगी।
जानकारी के अनुुसार टोनी परिवार समेत दो साल पहले यहां आया था। वह रेलवे कॉलोनी में निर्माणाधीन क्वार्टरों में मजदूरी करता था। क्वार्टरों के पास एक पुराने कमरे में उसका परिवार रह रहा है। टोनी की पत्नी काजल ने बताया कि उसका पति सुबह काम पर चला गया। उनका 13 महीने का बेटा रोहित सवा दो साल की अपनी बहन राधिका के साथ गली में खेल रहा था। मैं घर के काम में व्यस्त थी। मैंने झाड़ू लगाकर बच्चों को संभाला तो राधिका दिखी। लेकिन रोहित वहां नहीं था। करीब डेढ घंटे बाद पड़ोसी गोबिंद ने निर्माणाधीन क्वार्टरों को जोड़ने वाली सड़क के मोड़ पर बने सीवरेज में बच्चा कीचड़ से लथपथ मिला। सीवरेज का ढक्कन खुला हुआ था।
........................
गोबिंद ने इसकी सूचना काजल और पड़ोसियों को दी। वे तुरंत बच्चे को कैंप चौक के पास एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। उसके बाद काजल और पड़ोसी शव लेकर वापस रेलवे कॉलोनी में लौट आए। टोनी को फोन पर हादसे की सूचना पहले दी जा चुकी थी। वह और उसका भाई हरपाल व अन्य साथी भी बाद में क्वार्टर पर पहुंच गए। परिजनों ने बाद में इसकी शिकायत अर्बन एस्टेट चौकी में दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
..............................
छह साल पहले टोनी के भांजे समेत दो की हुई थी मौत
टोनी के भाई हरपाल ने बताया कि छह साल पहले उनके भांजे अरुण और उसके साथी भानू की मजदूरी करते समय मिट्टी का तौंदा गिरने से दबने के कारण मौत हुई थी। उसने बताया कि उस दिन वे दोनों अन्य मजदूरों के साथ मटका चौक के पास एक भवन निर्माणाधीन होने के चलते मजदूरी कर रहे थे। अचानक मिट्टी का तौंदा गिरने से दोनों दबने से मारे गए थे।
.............................
पहले भी सीवर में डूबने से जान गंवा चुके हैं दो मासूम
सीवरेज में डूबने से मासूम की मौत होने का यह पहला मामला नहीं है। चार साल पहले गंगवा रोड की नवदीप कॉलोनी में अपनी ननिहाल में आया बच्चा गली में खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह गायब मिला था। कुछ देर बाद उसका शव गली के सीवरेज में मिला था। उसका ढक्कन खुला हुआ था। इसी तरह तीन साल पहले मिलगेट एरिया में चार साल की एक बच्ची सीवरेज में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसका ढक्कन भी खुला हुआ था।
............................................
वर्जन
रेलवे कॉलोनी में सीवरेज में गिरने से एक बच्चे की मौत होने की शिकायत मिली है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सिविल अस्पताल में कराया जाएगा और फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-प्रताप सिंह एसआई, इंचार्ज अर्बन एस्टेट चौकी।
.................
वर्जन
हमारा बिल्डिंग निर्माण का ठेका है। सड़क और सीवरेज का काम हम नहीं करा रहे हैं। इसके बारे में रेलवे विभाग बता सकता है। घटना दुखद है।
-सुमित कुमार, कॉन्ट्रेक्टर भवन निर्माण।
....................
वर्जन
हमारे ठेके के अंतर्गत क्वार्टरों की मरम्मत का काम आता है। हो सकता किसी सफाई कर्मचारी ने सफाई करने के इरादे से ढक्कन खोल दिया हो और फिर वह ढक्कन ढकना भूल गया हो।
-उमेश बजाज कॉन्ट्रेक्टर क्वार्टर मरम्मत, रेलवे कॉलोनी।