{"_id":"5a317e544f1c1b6e468ba391","slug":"81513193044-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे तीन साल की मासूम के साथ रेप करने की कोशिश, मिड डे मिल कर्मी ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढे तीन साल की मासूम के साथ रेप करने की कोशिश, मिड डे मिल कर्मी ने बचाया
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी आदमपुर (हिसार)।
क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली करीब साढे़ तीन साल की बच्ची को स्कूल से उठाकर गांव के ही एक युवक ने रेप करने की कोशिश की। मिड-डे-मील कर्मी ने बच्ची को बचा लिया। बाद में गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी साढे़ तीन साल की बच्ची गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बुधवार सुबह वह स्कूल गई थी। स्कूल में उसकी बच्ची को गांव का एक युवक राकेश स्कूल से उठाकर ले गया। बच्ची का मुंह बंद कर पास बनी कुई की ओर ले जाने लगा तो उसको स्कूल में मिड-डे-मील का काम करने वाली कर्मी ने देख लिया। इस कर्मचारी ने उसका पीछा कर बच्ची को छुड़ा लिया। अगर स्कूल कर्मचारी उसे नहीं देखती तो उसकी बच्ची के साथ कुछ भी घट सकता था। बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपी राकेश पहले भी गांव में तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है। उस समय ग्रामीणों से माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया था। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
10 दिसंबर को भी टली थी एक वारदात
आदमपुर के जवाहर नगर क्षेत्र में 10 दिसंबर को एक 60 साल के बुजुर्ग सुभाष ने भी नौ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था। उस समय भी लोगों ने उसको कमरे में बच्ची को ले जाते देख लिया इसके कारण बच्ची बच गई थी।