फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दशहरे पर टीम ने पकड़े आठ बिजली चोर

दशहरे पर टीम ने पकड़े आठ बिजली चोर

Sun, 01 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
दशहरे पर टीम ने पकड़े आठ बिजली चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की टीम ने शनिवार को दशहरा के दिन बालसमंद एरिया के दो गांवों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व कर रहे जेई के गांव सीसवाला में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने आठ जगहों पर करीब 80 हजार रुपये की बिजली चोरी पकड़ी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने दशहरे पर अवकाश के बावजूद छापेमारी अभियान चलाया। जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम में शामिल एएलएम नरेश कुमार, राजेश लांबा, राजकुमार, संदीप, नरेश कुमार ने सुबह छह बजे से छापेमारी शुरू की। सबसे पहले गांव सीसवाला में मकानों की जांच की। इसके बाद टीम ने किरतान में बिजली मीटरों की जांच की। इन गांवों में छह मीटरों में छेड़छाड़ पाई गई। इसके बाद इन सभी के मीटर उखाड़ लिए गए। सभी बिजली उपभोक्ताओं पर चोरी का केस दर्ज किया गया। एक मकान में सीधे लाइन से कुंडी लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। किरतान में ही घर के बिजली उपकरणों की जांच की गई तो लोड ज्यादा पाया गया। यहां पर एक किलोवाट लोड के हिसाब से मीटर लगाया हुआ था, जो तीन किलोवाट लोड पाया गया। टीम ने इन सभी जगहों पर करीब 70 से 90 हजार के बीच जुर्माना लगाया। बिजली निगम की टीम पिछले चार महीने से हर शनिवार-रविवार के अलावा अवकाश के दिनों में चोरी पकड़ी है। हर महीने औसत एक करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed