फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   थप्पड़ मामले में बजरंग दल नेता कपिल वत्स गिरफ्तार, रातों रात भेजा जेल

थप्पड़ मामले में बजरंग दल नेता कपिल वत्स गिरफ्तार, रातों रात भेजा जेल

Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
थप्पड़ मामले में बजरंग दल नेता कपिल वत्स गिरफ्तार, रातों रात भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने विवेक नगर की मस्जिद में यूपी के आम व्यापारी को थप्पड़ मारने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रकरण में बजरंग दल के जिला संयोजक कपिल वत्स को शनिवार को पंचकूला से गिरफ्तार किया। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को रातों रात ही जेल भेज दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता और अन्य हिंदू संगठन रात को ये तलाशते रहे कि आखिर वत्स को रखा कहां गया है। पुलिस ने हिसार लाते ही उसे रात को जज के समक्ष उनकी घर पर पेश किया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वीडियो फुटेज के आधार पर की पहचान
लाहौरिया चौक मस्जिद के सामने अल्पसंख्यक समुदाय के आम व्यापारी को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले ऋषि नगर के अनिल वर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने वत्स की पहचान की है। अनिल की गिरफ्तारी के बाद से वत्स फरार चल रहा था।
विज्ञापन


भाई के पास जा छिपा था कपिल
पुलिस को शनिवार को पता चला कि वह पंचकूला के सेक्टर-5 में है। वह अपने भाई के पास पंचकूला में जा छिपा। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस देर रात उसे हिसार लाई और आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा के घर पर पेश किया। यहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिगत हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता
कपिल की गिरफ्तारी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता दहशत में हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए सभी कार्यकर्ता भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जो फुटेज में दिख रहे हैं।

यह है मामला
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के खिलाफ 11 जुलाई को लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन किया था। वे प्रदर्शन करते हुए पास में विवेक नगर की मस्जिद के सामने पहुंच गए थे। उन्होंने वहां गेट पर आए यूपी के सहारनपुर निवासी आम व्यापारी मोहम्मद आसिन से भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था। फिर एक आदमी ने उसे थप्पड़ मार दिया था। सूचना मिलने पर वहां पुलिस बल पहुंचा था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 100-125 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।


कपिल को गिरफ्तार करना गलत : गोयल
विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री रविंद्र गोयल ने कहा कि ये सोची-समझी चाल थी। मैंने सीआईडी को एक घंटे पहले ही इस तरह की आशंका से चेता दिया था। अगर एसपी चाहे तो उनके सामने मैं उस व्यक्ति का नाम तक बता सकता हूं। मगर न प्रशासन कुछ कर पाया और न सीआईडी। उन्होंने कहा कि ये कपिल को गिरफ्तार करना गलत है। जिस युवक ने थप्पड़ मारा था, उसका बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं। वे प्रदर्शन में कहां से शामिल हो गया, हमें जानकारी नहीं। कपिल की जमानत के संबंध में सुबह वकील से बात करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सुबह मीटिंग बुलाई जाएगी।

पंचकूला के सेक्टर-5 से कपिल वत्स को गिरफ्तार किया गया था। उसे 29 जुलाई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- दयानंद, चौकी इंचार्ज 12 क्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed