फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 साल की किशोरी बोली- बाथरूम में नहाने जाती हूं तो पिता और दो चाचा देखते हैं खिड़की से

13 साल की किशोरी बोली- बाथरूम में नहाने जाती हूं तो पिता और दो चाचा देखते हैं खिड़की से

Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
13 साल की किशोरी बोली- बाथरूम में नहाने जाती हूं तो पिता और दो चाचा देखते हैं खिड़की से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी ने अपने पिता और चाचा पर छेड़खानी करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि जब वह बाथरूम में नहाने जाती है तो पिता और दो चाचा उसे खिड़की से नहाते हुए देखते हैं। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ धारा 354ए, 354सी, 506, 6,8 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह 13 साल की है। छठी कक्षा तक पढ़ाई की थी। हम चार भाई-बहन हैं। मेरे पिता ने दूसरी शादी की है। जिस कारण मेरी मां अलग रह रही है। मेरी छोटी बहन मेरी माता के साथ रहती है। हम तीन पिता के साथ रहते हैं। पीड़िता का कहना है कि पिता शराब पीकर मुझे अपने कमरे में बुलाता है। मेरे साथ अश्लील हरकतें करता है। मना करने पर मुझे और मेरी बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी देता है। चाचा भी अश्लील इशारे करता है। छोटा चाचा अपने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब में नहाने के लिए बाथरूम में जाती हूं तो तीनों मुझे खिड़की से देखते हैं। रविवार को तीनों ने कहा कि एक को मार देते हैं, दूसरी अपने आप चुप हो जाएगी। मेरी बड़ी बहन ने मां के पास जाकर इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस हमारे घर पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed