फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शिक्षा विभाग का क्लर्क चालीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिक्षा विभाग का क्लर्क चालीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग का क्लर्क चालीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। विजिलेंस ने शिक्षा विभाग के क्लर्क संजय सोनी को 40 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय सोनी ने ऑफिस में चपरासी लगवाने के नाम पर 50 हजार रिश्वत मांगी थी। लघु सचिवालय की चौथी मंजिल पर कैंटीन में पैसे गिनते हुए विजिलेंस ने संजय सोनी को गिरफ्तार किया।
गांव मिर्जापुर के संजय कुमार ने विजिलेंस डीएसपी अनिल कुमार को अपनी शिकायत दी थी। शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है। उसे शिक्षा विभाग में डीसी रेट पर चपरासी नियुक्त करने की जानकारी मिली। उसने बीईओ कार्यालय में संपर्क किया। यहां पर उसकी मुलाकात क्लर्क संजय सोनी से हुई। संजय कुमार ने उससे कहा कि अगर वह पचास हजार रुपये का इंतजाम कर ले तो वह उसको चपरासी की नौकरी दिलवा सकता है। शिकायतकर्ता संजय कुमार कहा कि उससे एक साथ पचास हजार रुपये का इंतजाम नही कर सकता। इस पर क्लर्क संजय सोनी ने उससे कहा कि वह चालीस हजार रुपये पहले दे दे। बकाया दस हजार नौकरी मिलने के बाद दे देना। इस पर संजय कुमार ने हां कर दी।
विज्ञापन

विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया। जिसमें डीएसपी अनिल कुमार, इंस्पेक्टर सुभाष, सब इंस्पेक्टर धर्मबीर दहिया, सब इंस्पेक्टर रमेशचंद्र को शामिल किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेवारी नायब तहसीलदार अकाउंट संकल्प कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर टीम ने संजय कुमार को चालीस हजार रुपये देकर आरोपी संजय के पास भेजा। दो दो हजार रुपये के 20 नोट पर विशेष पाउडर लगाया। क्लर्क संजय सोनी ने 40 हजार रुपये लेने के लिए संजय कुमार को लघु सचिवालय की की छत पर बुला लिया। क्लर्क संजय सोनी ने पैसे लेकर गिनना शुरू किया। इसी बीच विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उसे सिविल लाईन थाना भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed