फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ग्रामीणों की ओर से किए पथराव में डीएसपी सहित

ग्रामीणों की ओर से किए पथराव में डीएसपी सहित

Thu, 15 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की ओर से किए पथराव  में डीएसपी सहित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद/हिसार।
गांव कोथ कलां में बाबा कालापीर डेरे की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के जाने के बाद सातों पीरों की तीन घंटे तक चली बैठक में एक बार फिर से पीर शुक्राईनाथ के नाम पर मोहर लगा दी तो स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें डीएसपी सहित 6 पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणों पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है जिसके बाद गांव को तीन कंपनी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव कोथ कलां में नाथ संप्रदाय के ‘सबसे मेल’ (मिलन कार्यक्रम) में देशभर के साधुओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिरकत की। सातों पीर डेरे की गद्दी का विवाद सुलझाने के लिए एक कमरे में बैठ गए। करीब तीन घंटे तक बैठक चली और बैठक के बाद पीरों ने एक बार फिर से महंत पीर शुक्राई नाथ को गद्दी का दायित्व सौंपा। इससे बाहर गद्दी पर बैठे बाबा महंत पीर भजनाईनाथ पीरों से मिलने के लिए अंदर पहुंचे और कहा कि मेरे व शुक्राईनाथ में से किसी को इस गद्दी पर ना बैठाकर किसी अन्य तीसरे महंत को गद्दी सौंप दो तो उनका ये फैसला पीरों ने नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन

सातों पीरों को पुलिस ने दूसरे रास्ते से निकाला, ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसा दिए पत्थर
जैसे ही सातों पीर डेरे से जाने लगे तो डेरे से कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने उनको घेरने की कोशिश की तो पुलिस उनको दूसरे रास्ते से सुरक्षित निकाल दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। करीबन आधा घंटे तक ग्रामीणों व पुलिस के बीच पत्थर बाजी चलती रही जिसमें पुलिस के हांसी के डीएसपी नरेंद्र कादियान के सिर पर ईंट लगी तो वो गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसआई रमेश, हैड कांस्ट्रेबल प्रवीन, हैड कांस्टेबल श्रवण, तनवीर, महाबीर, प्रहलाद, अशोक कुमार व पत्रकार सुनील मान को भी चोटें आई जिनका मौके पर ही मौजूद एंबुलेंस में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हांसी रेफर कर दिया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। देर शाम को कुछ बुजुर्ग ग्रामीणों ने आकार समझाया और उनको घर भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
गांव में बुलाई अतिरिक्त फोर्स
डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांव में स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है। जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है। उनकी पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed