{"_id":"5c76e325bdec226bbc657b13","slug":"51551295269-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान से गाड़ी में सामान भर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान से गाड़ी में सामान भर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बालसमंद रोड पर निर्माणाधीन एक मकान से चोर गाड़ी भरकर सामान चोरी कर ले गए। काठमंडी निवासी मनोज कुमार ने इस संबंध में आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मनोज ने बताया कि पिछले 4-5 माह से बालसमंद रोड पर एक कॉलानी में मकान निर्माण चल रहा है। मंगलवार रात को 4-5 लोग एक गाड़ी लेकर वहां आए और मकान के अंदर रखे हुए सामान को चोरी कर ले गए। मनोज कुमार ने बताया कि चोर शैटरिंग की 16 प्लेट, आरा मशीन, तीन मोटर, आरा मशीन का पहिया और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची तथा सुराग इकट्ठा किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।