फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दमकल केंद्र पर तैनात कर्मचारी आपस में भिड़े, केस दर्ज

दमकल केंद्र पर तैनात कर्मचारी आपस में भिड़े, केस दर्ज

Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दमकल केंद्र पर तैनात कर्मचारी आपस में भिड़े, केस दर्ज
दमकल केंद्र पर तैनात कर्मचारी भिड़े, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
सिवानी मंडी। स्थानीय दमकल केंद्र में अनुबंध के आधार पर लगे दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए। इससे एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच ड्यूटी पर लेट आने को लेकर विवाद हुआ था जो बाद में झगड़े में तबदील हो गया। पुलिस ने घायल कर्मचारी जवाहरलाल के बयान पर दूसरे कर्मचारी सुरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में जवाहर लाल ने बताया कि वह यहां दमकल केंद्र में फायर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह दमकल केंद्र पर था कि एक अन्य कर्मचारी सुरेश के साथ उसकी ड्यूटी पर लेट आने को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए सुरेश ने उसके साथ लोहे की पाइप से मारपीट शुरू कर दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि सुरेश ने उसे जाते समय जान से भी मारने की धमकी दी है। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed