फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दहेज के लिए चुन्नी से गला घोटकर विवाहिता की हत्या!

दहेज के लिए चुन्नी से गला घोटकर विवाहिता की हत्या!

Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए चुन्नी से गला घोटकर विवाहिता की हत्या!
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर की शिव कॉलोनी में दहेज के लिए ससुराल जनों द्वारा चुन्नी से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका 26 वर्षीय पूनम को गंभीर हालत में वीरवार को जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया। मृतका पूनम के पिता चरखी दादरी जिले के गांव संदोखपुरा निवासी रणधीर की शिकायत पर ससुराल पक्ष के आरोपी पूनम के पति सोमबीर, जेठ संजय और सास कमला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पूनम के पिता रणधीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी शिव कॉलोनी निवासी सोमबीर के साथ नौ जुलाई 2011 में की थी। पूनम का पति हिसार की एक स्टील फैक्टरी में काम करता है। पूनम के दो बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी बेटी छह साल की व बेटा डेढ़ साल का है। पिता के आरोप के अनुसार शादी के बाद से ही पूनम को उसे पति, जेठ संजय व सास कमला द्वारा लगातार तंग किया जा रहा था। पूनम को उसका पति व जेठ ताने देते हुए कहते थे कि हम दोनों भाई एक बड़ी कंपनी में काम करते हैं, लेकिन तुम्हारे घरवालों ने हमारी हैसियत के अनुसार दहेज नहीं दिया। पूनम को अपने मायके से दो लाख रुपये व कार दहेज में लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इस बारे में उन्होंने भिवानी एसपी व महिला सेल में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें बाद में पंचायती तौर पर फैसला हो गया था।
विज्ञापन

पिता को फोन कर बोली, मेरी हो सकती है हत्या
ईश्वर सिंह के अनुसार बुधवार को उनके पास पूनम का फोन आया, जिसमें वह रोते हुए उनसे बोली कि मायके से दो लाख रुपये लेकर आने के लिए उसका पति, जेठ व सास उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। मांग कर रहे हैं कि अपने मायके से दो लाख रुपये लेकर आओ, नहीं तो तुमको फांसी पर लटका देंगे। इसके कुछ समय बाद पूनम के जेठ संजय का फोन आया कि पूनम ने घर पर चुन्नी से फंदा लगा लिया है और उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके बाद पूनम के परिजन हिसार पहुंचे तो वह गंभीर हालत में जिंदल अस्पताल में दाखिल थी। घरवालों ने पूनम के शरीर पर लगी चोट व गंभीर हालत को देखकर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया था। इसके बाद पूनम ने वीरवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका का पति और जेठ अस्पताल में दाखिल
मृतका पूनम का पति सोमबीर व जेठ संजय नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में दोनों ने पूनम के परिजनों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पति संजय के अनुसार वह अपने भाई के साथ जिंदल अस्पताल में मौजूद था। तभी वहां पर पूनम के घर वाले पहुंच गए और उन पर पूनम की हत्या का आरोप लगाते हुए दोनों के साथ मारपीट कर दी।


पूनम के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ इरादा कत्ल का केस दर्ज किया गया था। पूनम ने इलाज के दौरान वीरवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब इस केस को हत्या केस मानकर पुलिस जांच कर रही है। मृतका का पति व जेठ अस्पताल में दाखिल हैं। उनकी हालत में सुधार होते ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मनमोहन सिंह, एएसआई सूर्यनगर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed