{"_id":"5b047a264f1c1bd9408b735f","slug":"51527020070-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसा ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसा ने किया नाबालिगा से दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Wed, 23 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी आदमपुर।
आदमपुर खंड के एक गांव में अपनी नानी के घर आई 16 वर्षीय नाबालिगा ने अपने मौसा पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है। पुलिस ने पीड़िता के लीगल एड के समक्ष बयान दर्ज करवा कर आरोपी मौसा के खिलाफ दुष्कर्म, पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में सिरसा जिले के एक गांव निवासी नाबालिगा ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है और नौंवी कक्षा में फेल होने के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी। करीब डेढ़ महीने पहले वह अपनी नानी के पास आदमपुर खंड के गांव आ गई। 14 अप्रैल को सिरसा जिले के गांव जोधकां निवासी उसका मौसा उसकी नानी के घर आया था। उस रात को उसका मौसा वहीं रूका था। रात्रि करीब 10-11 बजे मौसा उसके कमरे में आया और उसके मुंह पर हाथ रखकर दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में उसने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा। इस कारण वह चुप रही। 18 मई को वह गांव के बस अड्डे पर खड़ी थी, उसी समय उसका मौसा मोटरसाइकिल पर आया और कहा कि तुम्हारी मौसी तुम्हें बुला रही है। जिस पर वह उसके मोटरसाइकिल पर बैठ गयी। रास्ते में उसके मौसा ने उसे जूस पिलाया। जूस पीते ही उसे नशा हो गया। नशे के बाद उसे नहीं पता कि वह उसे कहां-कहां ले गया। जब उसका नशा उतरा तो वे दोनों कलायत रेलवे स्टेशन पर थे। 21 मई को उसने सारी बात फोन पर अपने मामा को बताई। इस पर वे उसे लेकर पुलिस थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लीगल एड अमला देवी के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाकर आरोपी मौसा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।