फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   होटल के कमरे में फांसी लगाकर फाइनेंसर ने दी जान

होटल के कमरे में फांसी लगाकर फाइनेंसर ने दी जान

Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
होटल के कमरे में फांसी लगाकर फाइनेंसर ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
फाइनेंसर मनोज चावला ने शनिवार को जिंदल चौक के पास होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक की जेब से एसपी के नाम लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें 20 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र किया गया है। एसपी के नाम लिखे सुसाइड नोट में मनोज ने लिखा है कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।
उसकी मौत का जिम्मेदार छोटू गोची है, वो उसके पैसे खा गया, इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं, जिसका घर पत्थरों वाली गली में है। इससे 20 लाख रुपये लेने हैं। छोटू गोची ने रुपये देने से इंकार दिया। अब उसने कहा कि तुझसे कोई रुपये नहीं लिए। उसने अपने जीजा और घरवालों से रुपये लेकर उसे काम करने के लिए दिए थे, लेकिन अब वह रुपये देने से इंकार कर रहा है। एसपी से प्रार्थना की गई कि उससे रुपये लेकर घरवालों को दे दिए जाए।
विज्ञापन

सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। कुंडी तोड़कर कमरा खोला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी फाइनेंसर 29 वर्षीय मनोज चावला ने जिंदल चौक के पास होटल का कमरा नंबर 105 बुक करवाया। मृतक के भाई पंकज चावला ने बताया कि वह बैंककर्मी है, जबकि उसका छोटा भाई मनोज फाइनेंसर था। पंकज के मुताबिक उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि सेक्टर में घर होने के बावजूद उसका भाई होटल में क्यों रुका। उन्होंने बताया कि शाम को भाई के दोनों नंबरों पर फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। सुबह भाई के दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें भी मनोज के बारे में कुछ नहीं पता था। दोपहर को पुलिसकर्मी ने फोन कर बताया कि मनोज ने सुसाइड कर लिया है और उसका शव होटल के कमरे में है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

शुक्रवार रात को करवाया था कमरा बुक
होटल मैनेजर दीवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे मनोज चावला होटल पर अकेले आए थे। उन्होंने कमरा नंबर 105 बुक कराया। कुछ देर बाद खाने और पानी का ऑर्डर किया। फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शनिवार दोपहर तक कमरे के अंदर कोई हलचल दिखाई नहीं दी, दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस और होटल मालिक को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी को तोड़ा तो अंदर मनोज का शव था। उसने खिड़की के परदों से फंदा लगाया हुआ था। बेड के ऊपर कुर्सी रखी हुई थी और उसका आधा शरीर बेड और आधा परदे पर लटक रहा था।

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
सुसाइड नोट में मनोज चावला ने संजय उर्फ छोटू गोची को उम्रकैद की सजा देने की भी मांग की। सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के भाई पंकज चावला के बयान पर मुलतानी चौक निवासी संजय उर्फ छोटू गोची के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed