फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर 1-4 स्थित डीएसपी की कोठी में चाकुओं के गोदकर मर्डर

सेक्टर 1-4 स्थित डीएसपी की कोठी में चाकुओं के गोदकर मर्डर

Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 1-4 स्थित डीएसपी की कोठी में चाकुओं के गोदकर मर्डर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अज्ञात हमलावर ने शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक मैकेनिक की तेजधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। घायल बाइक मैकेनिक खुद को बचाने के लिए सेक्टर 1-4 में डीएसपी कोठी में भी घुसा। लेकिन हमलावर मैकेनिक का पीछा करते-करते डीएसपी कोठी में घुसकर भी हमला किया। जब तक कोठी में रहने वाला किरायदार आया, तब तक मैकेनिक शिवा की मौत हो चुकी थी।
मिलगेट एरिया में शिव कॉलोनी निवासी शिवा हिसार शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव रायपुर में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। शुक्रवार की शाम को वह किसी काम से सेक्टर 1-4 की फाटक से गुजर रहा था। इस बीच वहां किसी हमलावर ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए शिवा सेक्टर 1-4 स्थित डीएसपी की कोठी नंबर 430 में भी घुसा। घर में कोई दिखाई न देने के कारण हमलावर भी उसके पीछे-पीछे घुस गया और कोठी में भी मैकेनिक पर कई वार किए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद कोठी में रहने वाला किराएदार आया तो उसने घर से किसी को दौड़कर निकलते हुए देखा। वह कुछ समझ नहीं पाया। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ व्यक्ति पड़ा है और उसकी सांस थमी हुई हैं। जिसकी किराएदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मिलगेट चौकी इंचार्ज राजेंद्र व एसएचओ सदर ललित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। मेडिकल ऑफिसर संजीव ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। शिवा के मुंह और सिर पर हमला करने के निशान हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि शिवा को तेजधार हथियार से गोदा गया है। प्राथमिक जांच में हमला चाकू का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओ के साथ एएसआई का विवाद
पुलिस टीम शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची तो एएसआई ने मेडिकल आफिसर संजीव से कहा कि एक शव आया है। आप डेड हाउस में रखवा दो। एमओ संजीव ने कहा कि आप कैसे तय कर सकते हैं कि शव है। आप उसे यहां लेकर आओ मैं जांच करने के बाद ही मृत घोषित करूंगा। इसी बात पर एएसआई और चिकित्सक का विवाद हो गया। इसके बाद एमओ ने कंट्रोल रूम में फोन कर दुर्व्यवहार की सूचना दी। एसएचओ ललित कुमार ने एमओ से बात कर मामला शांत कराया।


भिवानी में डीएसपी की ड्यूटी
जानकारी के अनुसार सेक्टर 1-4 स्थित जिस कोठी में मैकेनिक का शव पड़ा मिला है वह भिवानी में तैनात एक डीएसपी की है। जिसमें फिलहाल आदमपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का लेक्चरर किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed