{"_id":"5aa194064f1c1b00768b4657","slug":"51520538630-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग करने वाली युवती के मोबाइल का डाटा चुराकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सत्संग करने वाली युवती के मोबाइल का डाटा चुराकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, केस दर्ज
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने सत्संग व कथा करने वाली शहर की एक युवती की शिकायत पर उपकार कॉलोनी के चंद्रमोहन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से पर्सनल डाटा चुराकर व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवती ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि उपकार कॉलोनी का चंद्रमोहन काफी समय से उसके मोबाइल का डाटा चुराकर व्हाट्एप और फेसबुक पर अपलोड कर बदनाम कर रहा है। वह एक युवक और एक युवती की आईडी यूज कर उसका पर्सनल डाटा सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। युवती ने कहा कि उसके पास और डाटा हो सकता है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। महिला थाना एसएचओ सरोज बाला की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।