{"_id":"5b5e15d94f1c1b8f568b71d0","slug":"41532892633-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म प्रयास का आरोपी संकल्प इंस्टीट्यूट का पूर्व टीचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म प्रयास का आरोपी संकल्प इंस्टीट्यूट का पूर्व टीचर गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। दुष्कर्म प्रयास के आरोपी संकल्प इंस्टीट्यूट के पूर्व टीचर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गुरुग्राम स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे रविवार देर शाम हिसार लेकर आई। अब उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत से उसके रिमांड की मांग करेगी, ताकि उससे मामले के संबंध में पूछताछ की जा सके। हिसार से गुरुग्राम गई टीम आरोपी टीचर के घर गई थी। वह घर पर नहीं मिला, लेकिन टीचर की पत्नी व बेटे ने पुलिस से टाइम मांगा और उसे खुद पेश करने का भरोसा दिलाया था।
गुरुग्राम में ही डटी हुई थी पुलिस टीम
टीचर की पत्नी व बेटे द्वारा सोमवार तक का टाइम मांगने पर भी पुलिस अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रही। पुलिस टीम के सदस्य गुरुग्राम में ही डटे रहे और टीचर के घर पर निगरानी लगा दी। जैसे ही आरोपी टीचर सुमोद राठौड़ घर पहुंचा तो पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर हिसार ले आए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। सोमवार को अदालत में पेश करेंगे।
यह है मामला
गुुरुग्राम निवासी छात्रा ने थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। 13 जुलाई को शिकायत हिसार सिविल लाइन थाने को मिली। इसमें हिसार के सेक्टर-13 स्थित संकल्प कोचिंग इंस्टीट्यूट में कोचिंग लेने आई छात्रा के साथ इंस्टीट्यूट के ही टीचर द्वारा होटल में रेप का प्रयास करने का मामला था। इंस्टीट्यूट के पास ही बने इस होटल को छात्रा हॉस्टल के तौर पर प्रयोग कर रही थी। उसी होटल में आरोपी टीचर भी रहता था। छात्रा का आरोप है कि जब वह अपने कमरे में लेटी हुई थी तो आधी रात को करीब 12 बजे टीचर सुमोद राठौड़ ने दरवाजा खटखटाया। टीचर ने उससे कहा कि उसके कमरे का वाशरूम खराब हो गया है। इसलिए वह उसके कमरे का वाशरूम प्रयोग करना चाहता है। पीड़िता ने कहा कि टीचर 55 से 60 साल के बीच होने के कारण उसे किसी गलत इरादे का अंदेशा नहीं हुआ। आरोपी टीचर ने कमरे में घुसने के बाद उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और 16 जुलाई को होने वाले पेपर में फेल करने का डर दिखाया। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 376 दुष्कर्म करने, 506 धमकी देने व धारा 511 के तहत केस दर्ज किया था।