{"_id":"593c3e684f1c1be1478b457c","slug":"41497120360-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में बच्ची का मर्डर करने वाला अरविंद पंडित पांच दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में बच्ची का मर्डर करने वाला अरविंद पंडित पांच दिन के रिमांड पर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा करीब दो सप्ताह पहले गिरफ्तार किए गए बदमाश अरविंद पंडित को हिसार पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। सीआईए वन टीम पंडित से पूछताछ कर रही है। मई 2015 में अजीत थुराना के गुर्गे संदीप उर्फ बच्ची की कोर्ट में पेशी के दौरान गोलियां बरसाकर हत्या करने और दहशत फैलाने वाले अरविंद पंडित से पुलिस पूछताछ कर रही है। अरविंद पंडित और उसके साथियों ने कोर्ट में दहशत फैलाने से ठीक एक दिन पहले ही बरवाला में भी मर्डर किया था। कोर्ट में मर्डर करने वाले युवक साजिद खान को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद पंडित उस वक्त घटनास्थल से दूर खड़ा था।
विनोद काना का दाहिना हाथ है पंडित
बालसमंद निवासी अरविंद पंडित विनोद काना का दाहिना हाथ है। काना के कहने पर ये युवाओं को मोटिवेट करता था। अजीत थुराना के गुर्गों को खत्म करना इनका मकसद है। काफी समय से अजीत थुराना और विनोद थुराना उर्फ काना के बीच गैंगवार चल रही है। मौका मिलते ही विनोद काना के गुर्गे अजीत के गुर्गों की हत्या कर देते हैं। अरविंद पंडित युवा लड़कों को वारदात के लिए तैयार करता था। मौके तक पहुंचाना, हथियार उपलब्ध करवाना सारा काम पंडित का होता था। मर्डर के बाद अपने साथी को सेफ स्थान पर पहुंचाने की जिम्मेवारी भी उसकी होती है।
यह था मामला
अरविंद पंडित पर हत्या और लूट के करीब 10 मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पंडित ने 13 मई 2015 को अपने साथी हसनगढ़ निवासी मोनू और लितानी निवासी संदीप के साथ मिलकर बरवाला में सतीश का मर्डर किया था। ठीक इससे अगले दिन 14 मई 2015 को अरविंद पंडित ने साजिद खान से पेटवाड़ निवासी संदीप उर्फ बच्ची को पुलिस कस्टडी में कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मरवा दी। वारदात में बच्ची की मौत हो गई, साथ ही एक पुलिसकर्मी गुलबीर को भी हाथ पर गोली लगी। पुलिस ने मौके पर ही बालसमंद निवासी साजिद खान को दबोच लिया था और अरविंद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
- गुरुग्राम पुलिस ने किया था अरविंद और नरेश मोठ को गिरफ्तार