फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण मिले थाना प्रभारी से

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण मिले थाना प्रभारी से

Tue, 19 Mar 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण मिले थाना प्रभारी से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी। गांव भेरां में 10वीं की परीक्षा देने गई एक गांव की 14 छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात की। इस दौरान उपमंडल कॉम्लैक्स में हुई बातचीत में ग्रामीणों व संबंधित छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की जिस पर थाना प्रभारी ने 2 दिन में आरोपियों को सलाखों के पीछे लाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि ऑटो में सवार होकर 10वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रही 14 छात्राओं के साथ 16 फरवरी को गांव के ही बाइक सवारों ने कथित तौर पर ना केवल उनका पीछा किया बल्कि उनके सामने गलत इशारे भी किए। लड़कियों ने जब उन्हें देखना बंद कर दिया तो वे सीटियां बजाने लगे और बाइक को ऑटो के आगे-पीछे करने लगे थे। आरोप है कि मनचलों की हरकतों का ऑटो चालक राकेश ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ ना केवल मारपीट की बल्कि उन्हें जान से भी मारने की धमकी दी थी। छात्राओं के मुताबिक उनकी इस हरकत की वजह से वे ठीक से पेपर भी नहीं दे पाई जिसके बाद थाने पहुंच कर उन्होंने ना केवल शिकायत दर्ज करवाई बल्कि कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में होने वाले पेपरों में नहीं बैठने की चेतावनी भी दे दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और पूछताछ के बाद गांव के ही रामअवतार, मनीष, राहुल, सतीश, सुरेश और पवन के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, रास्ता रोकने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया। इसी मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मुलाकात करने पहुंचा लेकिन उनकी अनुपस्थिति में थाना प्रभारी बलवंत जस्सू से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं अखिल भारतीय किसान सभा के किसान नेता दयानंद पूनियां, बलवान बागड़ी व छात्राओं के परिजनों का कहना है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed