फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एसआई संतोष का रिश्वत लेती का वीडियो वायरल होने के मामले में शिकायतकर्ता के बयान कोर्ट में दर्ज

एसआई संतोष का रिश्वत लेती का वीडियो वायरल होने के मामले में शिकायतकर्ता के बयान कोर्ट में दर्ज

Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसआई संतोष का रिश्वत लेती का वीडियो वायरल होने के मामले में शिकायतकर्ता के बयान कोर्ट में दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सदर थाने में तैनात रही एसआई संतोष देवी का पिछले हफ्ते रिश्वत लेती हुई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस प्रशासन ने उस पर संज्ञान लेकर प्राथमिक जांच में संतोष को दोषी मानकर लाइन हाजिर कर दिया था।

एएसपी राजेश कुमार की टीम ने बुधवार को आर्यनगर निवासी शिकायतकर्ता विनोद कुमार के 164 के बयान यहां कोर्ट में दर्ज कराए। संतोष वीडियो में विनोद से 1200 रुपये लेती दिख रही है। आरोप है कि वह 4000 रुपये पहले ले चुकी थी। विनोद ने कहा था कि उसके एक परिचित ने उससे उसकी दुकान की चाबी ले ली थी। फिर परिचित उसके पीछे से दुुकान में एक युवती ले आया था। युवती ने परिचित के खिलाफ रेप की शिकायत दी थी। आरोप है कि संतोष उस मामले में फंसाने के लिए विनोद पर दबाव बना रही थी। इस मामले में एसआई संतोष के खिलाफ डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने प्राथमिक जांच की थी, जिसमें संतोष को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर संतोष को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर संतोष पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। अभी एसआई संतोष को अभी तक निलंबित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed