फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पर्स छीनने पर एक काबू

पर्स छीनने पर एक काबू

Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
पर्स छीनने पर एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिविल लाइन पुलिस ने पीएलए में महिला सुमन का पर्स छीनने के मामले में ठंडी सड़क की वाल्मीकि बस्ती निवासी हसन अली को गिरफ्तार किया है। यह वारदात सोमवार की शाम हुई थी।

पुलिस के अनुसार पीएलए निवासी महिला सुमन सोमवार की शाम पांच बजे कहीं जा रही थी। वह रास्ते में मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए थे। वे झपट्टा मारकर सुमन का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में नकदी, मोबाइल फोन और कुछ कागजात थे। बाद में इसकी शिकायत पीएलए चौकी में दी गई थी। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मकानों की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली थी। पुलिस को फुटेज से हसन अली के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पुरानी सब्जी मंडी के चौक पर खड़ा है। पीएलए चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर उसे दबोचा। उसने बताया कि मैंने साथी अनिल और विक्की के साथ मिलकर वारदात की थी। अनिल बाइक चला रहा और विक्की बीच में बैठा था। उसने बताया कि मैं पीछे बैठा था। मैंने झपट्टा मारकर महिला का पर्स छीना था और फिर हम फरार हो गए थे। पर्स में 3700 रुपये और एक मोबाइल फोन था। पुलिस आरोपी का बुधवार को रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed