फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम फ्लाइंग स्कवायड का सॉस, दवा फैक्ट्री समेत कई जगह छापे

सीएम फ्लाइंग स्कवायड का सॉस, दवा फैक्ट्री समेत कई जगह छापे

Wed, 28 Jun 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग स्कवायड का सॉस, दवा फैक्ट्री समेत कई जगह छापे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीमों ने शहर और आसपास के एरिया में दो शराब ठेकों, सॉस, एक दवा फैक्ट्री और अन्य जगहों पर छापे मारे। दो शराब ठेके सुबह नौ बजे से पहले खुले मिले। एक्साइज विभाग की टीम ने दोनों के चालान काटे। चौथा मिल एरिया की एक सॉस फैक्ट्री में छापा मारकर सैंपल लिए और सेक्टर 9-11 मोड़ के पास एक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम की देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जगदेव सिंह और सीआईडी के इंस्पेक्टर विनोद शंकर की दो टीमों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को सुबह साढे़ सात बजे बस अड्डे के पास ऋषि नगर में देसी शराब के ठेके पर छापा मारा। कारिंदों से ठेका खुलने का समय पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। एक्साइज विभाग की टीम वहां पहुंच गई और कारिंदों को बताया गया कि वे सुबह नौ बजे से पहले ठेका नहीं खोल सकते। इसके बाद टीम ने सेक्टर-14 के पास अंग्रेजी शराब के ठेेके पर छापा मारा। निर्धारित समय से पहले ठेका खोलने पर एक्साइज विभाग की टीम ने दोनों ठेकों का चालान काट दिया।
विज्ञापन

चौथा मिल एरिया में फैक्ट्री पर मारा छापा
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने फिर सिरसा रोड पर एक सॉस फैक्ट्री पर छापा मारकर वहां से प्रोडक्ट की अलग-अलग वैराइटी के 12 सैंपल लिए। टीम को 400 खाली कैन, 200 ग्राम के डिब्बे की 24 पेटी समेत भारी मात्रा मेें सामान जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम ने की कार्रवाई
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। निगम अधिकारियों ने लोड की गड़बड़ी की आशंका के चलते छापा मारा था। इसके साथ ही टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने वहां छापा मार दिया और संचालक से माल की सेल-परचेज का ब्योरा मांगा। टीम ने वहां सेल- परचेज का रिकॉर्ड खंगाला और संचालक को सुनवाई के लिए ऑफिस में बुलाया है।
टीम का सेक्टर 9-11 मोड़ पर दवा फैक्ट्री पर छापा
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने बाद में सेक्टर 9-11 मोड़ पर एक दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। बताया जा रहा था कि वहां देसी दवा बनती है। टीम की कार्रवाई जारी थी।

अग्रोहा में बरामद किए दुकान से 14 सिलेंडर
टीम ने अग्रोहा की एक टायर पंक्चर की दुकान पर छापा मारकर 14 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। टीम ने सिलेंडर कब्जे में ले लिए। अग्रोहा थाना पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

- ऋषि नगर और सेक्टर-14 के शराब के दो ठेके सुबह नौ बजे से पहले खुले मिले, काटा चलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed