{"_id":"594186aa4f1c1b3f798b4635","slug":"31497466538-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की वीडियो बना छेड़छाड़ करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की वीडियो बना छेड़छाड़ करने के दो आरोपी काबू
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने एचएयू की 20 साल की एक छात्रा की न्यूड क्लिप बनाकर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में सदलपुर के शादीशुदा युवक सुशील और आदमपुर के गोबिंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मंगलवार रात केस दर्ज किया था।
छात्रा ने शिकायत दी थी कि सदलपुर का सुशील किसी काम के बहाने उसे कोर्ट के पास एक होटल में ले गया। वहां जाकर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेसुध हालत में उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और न्यूड क्लिप बना ली। बाद में वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने ब्लैकमेल कर उसे गोबिंद से मिलवाया। वह उसे फव्वारा चौक के पास एक कैफे में ले गया और छेड़छाड़ की। बाद में भी उन्होंने ब्लैकमेल करने की कोशिश की। इसी दौरान उसके परिवार वालों ने उसकी सगाई कर दी। सुशील को इस बारे पता चल गया। उसने छात्रा के मंगेतर के पास अश्लील वीडियो क्लिप भेज दी। महिला थाना पुलिस ने नामजद दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।