{"_id":"63bdca3197f3d9711949de796bcf99e6","slug":"3-5-quintals-atm-dismantled-shackled-behind-the-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के पीछे बांधकर उखाड़ी 3.5 क्विंटल की एटीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी के पीछे बांधकर उखाड़ी 3.5 क्विंटल की एटीएम
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 16-17 में एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की 29.15 लाख रुपये से भरी एटीएम बदमाशों ने गाड़ी के पीछे बांधकर उखाड़ ली। बदमाशों ने पहले उसे तोड़ने का प्रयास किया। मगर जब वह नहीं टूटी तो उन्होंने एटीएम के चारों तरफ चेन बांधी और गाड़ी के पीछे बांधकर उसे घसीट लिया।
विज्ञापन
साढ़े तीन क्विंटल की मशीन को उन्होंने फिर गाड़ी में लोड की और मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना सुबह जैसे ही पुलिस को मिली तो एसपी अश्विन शैणवी व डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास मौके पर पहुंचे। एसपी ने इतनी बड़ी वारदात होने के चलते रात को इस क्षेत्र में पीसीआर पर ड्यूटी दे रहे इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
तोशाम नाका पार कर ले गए एटीएम
पुलिस प्राथमिक जांच में अंदाजा लगा रही है कि कैश सहित एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले तोशाम नाका पार कर डाबड़ा की तरफ जा सकते हैं। इसके अलावा बदमाशों के पास दूसरा ऑप्शन कैमरी रोड हो सकता है। सेक्टर 16-17 से बदमाश या फिर सीधे कैमरी रोड नाका पार कर कैमरी की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन
गार्ड बोला सुबह आठ बजे से रात आठ बजे की है ड्यूटी
एटीएम पर सिक्योरिटी के लिए लगाया गए गार्ड शंभू ने बताया कि उसकी ड्यूटी सुबह आठ से रात आठ बजे तक है। वह रविवार रात को आठ बजे एटीएम को ताला लगाकर गया था। वह सोमवार सुबह आया तो वारदात का पता चला। तब सिक्योरिटी इंचार्ज अनूप सिंह को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
एक दो आदमी नहीं दे सकते अंजाम
साढ़े तीन क्विंटल वजन वाली एटीएम मशीन को चार या पांच आदमियों से कम आदमी नहीं उठा सकते। एटीएम के बाहर पुलिस को लोहे का कुंडा मिला। इसके अलावा मशीन की रगड़ और वाहन के टायरों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। एटीएम फर्श में ज्यादा गहरे तक नहीं दबाई गई लगती है।
सीसीटीवी तोड़ा, फुटेज रिकॉर्ड चला गया एटीएम के साथ
एटीएम उखाड़ने आए बदमाशों ने पहले एटीएम के ऊपर लगे कैमरे को तोड़ा दिया। इस कैमरे और अंदर के कैमरे की हार्ड डिस्क एटीएम के अंदर ही थी। इससे पुलिस की मुसीबत और बढ़ गई है। पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रात 2 से 3 बजे के बीच हुई वारदात
वारदात के बाद बैंक की टेक्निकल टीम ने चोरी से संबंधित तथ्य जुुटाए हैं। टेक्निकल टीम ने पता लगाया है कि रात करीब सवा 2 बजे के आसपास मशीन का लिंक मुख्य सर्वर से टूटा है। इस दौरान ही चोरों ने वारदात की होगी।
इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, हालांकि फिलहाल सफलता नहीं मिली है। प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में गश्त करने वाले पीसीआर इंचार्ज को सस्पेंड किया गया है।
- भगवानदास, डीएसपी मुख्यालय